PNB घोटाले का आरोपी भगोड़ा मेहुल चोकसी गिरफ्तार, बेल्जियम से हुई हीरा कारोबारी की गिरफ्तारी

मेहुल चोकसी करोड़ों रुपये के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी हैं। ये घोटाला 13,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। चोकसी 2018 से एंटीगुआ में रह रहा है

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुरोध पर चोकसी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक चोकसी इलाज के लिए बेल्जियम गया था। बेल्जियम पुलिस ने 11 अप्रैल को मेहुल चोकसी को गिरफ्तार किया। प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो के आग्रह पर यह गिरफ्तारी हुई है।

चौकसी अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के दो मुख्य आरोपियों में से एक है। सितंबर 2024 में चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए बेल्जियम से अनुरोध किया गया था।लेकिन उस समय चोकसी के वकीलों ने कहा था कि उनके मुवक्किल की तबीयत ठीक नहीं है और वह ब्लड कैंसर से जूझ रहा है इसलिए उसका प्रत्यर्पण नहीं हो सकता। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने कोर्ट को बताया था कि अगर वह इलाज के लिए एंटीगुआ से बेल्जियम जा सकता है तो वह भारत जाकर भी इलाज करा सकता है। ईडी और सीबीआई के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद बेल्जियम पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।


मेहुल चोकसी करोड़ों रुपये के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी हैं। ये घोटाला 13,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। चोकसी 2018 से एंटीगुआ में रह रहा है. ED ने चोकसी के खिलाफ तीन चार्जशीट दाखिल की हैं। 2019 में ED ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया था कि चोकसी 'भगोड़ा और फरार' है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia