पूर्ण सूर्य ग्रहण आज, जानें कहां-कहां दिखेगा और क्या होगा असर!

भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण 2 जुलाई की रात तकरीबन 10 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा।बता दें कि साल का तीसरा सूर्य ग्रहण दिसंबर महीने में लगेगा। यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

2 जुलाई 2019 यानि मंगलवार को साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण लग रहा है। लेकिन यह सूर्य ग्रहण आधी रात से लगेगा जिसकी वजह से भारत में नहीं दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण 2 जुलाई की रात तकरीबन 10 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा। बता दें कि साल का तीसरा सूर्य ग्रहण दिसंबर महीने में लगेगा। यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा।

यह सूर्य ग्रहण केवल कुछ ही जगहों पर दिखाई देगा। दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, दक्षिण मध्‍य अमेरिका चिली और अर्जेंटीना में लगभग पांच घंटे के लिए पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान खतरनाक सोलर रेडिएशन निकलता है। यह सोलर रेडिएशन आंखों के नाजुक टिशू को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आंखों में विजन-इशू आ सकता है। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दौरान खास सावधानियां बरतने की बात कही जाती है। कहते हैं कि सूर्य ग्रहण का आंखों पर असर उसके प्रभाव क्षेत्र पर निर्भर करता है।

सूर्य ग्रहण को देखने के लिए वैज्ञानिक पिन होल का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। पिन होल को आसानी से ग्रामीण इलाकों में भी बनाया जा सकता है। इसके अलावा सूर्य ग्रहण देखने के लिए बाजार में कई सर्टिफाइड चश्में उपलब्ध हैं। लेकिन जो लोग ग्रहण को मानते हैं वह सूतक काल के समय न नहीं कुछ खाने की सलाह देते हैं और न पीने की। इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है।

भारत के लोगों यह मानते है कि सूर्य ग्रहण के दौरान खाने और पीने से बचना चाहिए। यह इसलिए हो सकता है क्योंकि ग्रहण के दौरान चुंबकीय क्षेत्र और पराबैंगनी किरणें काफी तीव्र होती हैं।


क्या होता है सूर्य ग्रहण?

पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमने के साथ-साथ अपने सौरमंडल के सूर्य के चारों ओर भी चक्कर लगाती है। दूसरी ओर, चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है और उसके चक्कर लगता है, इसलिए, जब भी चंद्रमा चक्कर काटते-काटते सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तब पृथ्वी पर सूर्य आंशिक या पूर्ण रूप से दिखना बंद हो जाता है। इसी घटना को सूर्यग्रहण कहा जाता है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 02 Jul 2019, 11:07 AM
/* */