G20: अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन गुरुवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन से दो दिन पहले ही भारत के लिए यात्रा शुरू करेंगे। बाइडेन 7 सितंबर को नई दिल्ली की यात्रा करेंगे।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

आगामी जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की भारत यात्रा सुनिश्चित है और वह गुरुवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रथम महिला जिल बाइडेन की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि जो बाइडेन की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

वह वायरस के संभावित जोखिम के कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों में मास्क पहनकर भाग लेंगे। साथ ही, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों द्वारा अनिवार्य सामान्य सावधानियां बरतेंगे। लेकिन उनका भारत आना तय है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia