गलवान घाटी संघर्ष: 'धुंधली पड़ गई है मोदी सरकार की लाल आंख, जिस पर उसने पहन रखा है चीनी चश्मा', खड़गे का PM पर हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की "लाल आंख" धुंधली पड़ गई है, जिस पर उसने चीनी चश्मा पहन रखा है। विपक्ष में रहकर हमारा काम है, देश को चीनी विस्तारवादी नीति के खिलाफ एकजुट रखना और मोदी सरकार के चीनी चश्में उतार फेंकना।

गलवान घाटी की घटना के तीन साल पूरे हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

गलवान घाटी की घटना के तीन साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन भारतीय और चीनी सैनिक पूर्वी लद्दाख के क्षेत्र में भिड़ गए थे, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की "लाल आँख" धुँधली पड़ गई है, जिस पर उसने चीनी चश्मा पहन रखा है ! विपक्ष में रहकर हमारा काम है, देश को चीनी विस्तारवादी नीति के ख़िलाफ़ एकजुट रखना और मोदी सरकार के चीनी चश्में उतार फेंकना।

उन्होंने ट्वीट करके कहा कि तीन साल पहले गलवान घाटी में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले 20 वीर जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि। मोदी सरकार की नाकामियों के चलते LAC पर इन तीन सालों में पूर्व यथास्थिति अब नहीं है। हम 65 में से 26 Patrolling Points (PP) पर अपना अधिकार खो चुके हैं। हमने संसद में ये मुद्दा कई बार उठाने की कोशिश की है, पर मोदी सरकार देशवासियों को अंधेरे में रखना चाहती है। गलवान पर मोदी जी की 'CLEAN CHIT' की वजह से चीन अपने नापाक़ इरादों में सफल होता दिख रहा है। ये हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की अखंडता पर गहरा आघात है। मोदी सरकार की लाल आंख धुंधली पड़ गई है, जिस पर उसने चीनी चश्मा पहन रखा है। विपक्ष में रहकर हमारा काम है, देश को चीनी विस्तारवादी नीति के ख़िलाफ़ एकजुट रखना और मोदी सरकार के चीनी चश्में उतार फेंकना!


वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शहीद जवानों को याद किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "देश की रक्षा करते हुए गलवान घाटी में शहीद हुए सभी वीर जवानों को नमन, हम वीर जवानों की शहादत कभी नहीं भूलेंगे और इस सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।"

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia