गाजियाबाद: डंपिंग ग्राउंड को लेकर किसान और पुलिस के बीच तीखी झड़प, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, वीडियो वायरल

किसानों का कहना है कि हम सिर्फ अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। यहां डंपिंग ग्राउंड बनने से पूरे इलाके में बदबू फैलती है। लोग बीमार होते हैं। इसका विरोध कर रहे थे। अचानक पुलिस ने लोगों को जबरन गाड़ियों में बैठाना शुरू कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

गाजियाबाद में किसान और पुलिस के बीच तीखी झड़प की खबर है। खबरों के मुताबिक, ये बवाल डंपिंग ग्राउंड को लेकर हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रॉनिका सिटी में बन रहे डंपिंग ग्राउंड का किसान विरोध कर रहे थे। इसी बीच प्रदर्शनकारी किसान को पुलिस ने गाड़ियों में भरना शुरू कर दिया। जिसके बाद किसान उग्र हो गए।

खबरों के मुताबिक, किसानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प के बाद गुस्साए प्रदर्शनकारी ने पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई लोगों के घेयाल होने की खबर है। वहीं गांववालों का दावा है कि करीब 25 लोग घायल हुए हैं। एक महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है, वहीं एक ग्रामीण का हड्डी टूट गया है।


इस दौरान किसान पर पुलिस का लाठीचार्ज का वीडियो वायल हो रहा है। इस दौरान कई लोग खेतों में भागने लगे। पुलिस के जवानों ने उन्हें खेतों में पकड़ कर पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टी नवजीवन नहीं करता है।

वहीं किसानों का कहना है कि हम सिर्फ अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। यहां डंपिंग ग्राउंड बनने से पूरे इलाके में बदबू फैलती है। लोग बीमार होते हैं। इसका विरोध कर रहे थे। अचानक पुलिस ने लोगों को जबरन गाड़ियों में बैठाना शुरू कर दिया। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो उन पर भी लाठियां चलाई गईं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia