गाजियाबाद अग्निकांड: फैक्ट्री में भीषण आग का तांडव, 14 लोग झुलसे, कई लोगों की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लिंक रोड थाना इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 14 लोग झुलस गए। इसमें दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। चार लोगों की हालत गंभीर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

विनय कुमार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लिंक रोड थाना इलाके में भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 14 लोग झुलस गए हैं। इसमें दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। चार लोगों की हालत गंभीर है।

यह आग थाना लिंक रोड के इंडस्ट्रियल एरिया के एक फैक्ट्री में लगी। फैक्ट्री में मास्क और पीपीई किट बनाई जाती है। जिस समय आग लगी। उस समय फैक्ट्री में काफी वर्कर्स बाहर निकल चुके थे। जो मौजूद थे वह फंस गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकला और फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कंपनी में केमिकल के ड्रम में धमाके हुए हैं, जिससे कंपनी का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया है। आग लगने की अभी वजह साफ नहीं है। आग लगने के कारणों का सही से आकलन पुलिस की जांच के बाद होगा। बताया जा रहा है जिस समय यह हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री के अंदर करीब 40 लोग मौजूद थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia