गाजियाबाद: इंदिरापुरम में लगी भीषण आग, सैकड़ों झुग्गियां जली, कई सिलिंडर भी फटे

आग लगने के तुरंत बाद झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडरों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे हालात और भयावह हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में आज दोपहर करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। देखते ही देखते करीब 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं, जबकि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें दूर-दूर तक देखा जा सकता था। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

आग लगने के तुरंत बाद झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडरों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे हालात और भयावह हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और बिना देर किए आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया। आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकल गाड़ियों को लगाया गया है।

आग बड़े इलाके में फैली होने के कारण इसे पूरी तरह नियंत्रित करने में कई घंटे लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia