नीतीश सरकार के राज में बच्चियां नहीं हैं सुरक्षित, मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के बाद अब मोतिहारी से 4 लड़कियां गायब

बिहार के मोतिहारी में बालिका गृह से सोमवार की देर शाम 4 लड़कियां भाग गई हैं। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन के बीच हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में उसकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया।

फोटो: सोशयल मीडिया
फोटो: सोशयल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बिहार में मुजफ्फरपुर बालिका आवास गृह की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि पूर्वी चंपारण जिला के मुख्यालय मोतिहारी के एक बालिका आवास गृह से 4 लड़कियों के फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हालांकि इसमें से दो लड़कियों को खोज लिया है लेकिन अभी भी दो लड़कियों का पता नहीं चल सका है।

पूर्वी चंपारण के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को समाज कल्याण विभाग के राज्य बाल संरक्षण समिति द्वारा मोतिहारी में संचालित बालिका गृह की 4 लड़कियां फरार हो गई।

मुफस्सिल थाना के प्रभारी कंचन भास्कर ने मंगलवार को बताया कि बालिका गृह की संचालिका मधु कुमारी की सूचना के बाद पुलिस फरार लड़कियों की तलाश कर रही है। सोमवार की रात एक लड़की को बरियारपुर गांव से और दूसरी को चंद्रहिया गांव से बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य फरार दो लड़कियों की खोजबीन जारी है।


इधर, संचालिका मधु कुमारी ने बताया कि फरार दोनों लड़कियां पश्चिमी चंपारण जिले की हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को बालिका गृह के अधिकांश कर्मचारी अन्य विभागीय कार्य के लिए बाहर गए हुए थे, तभी मौके का लाभ उठाते हुए चारों लड़कियां फरार हो गईं। उन्होंने बताया कि फरार लड़कियें में से एक गर्भवती है।

गौरतलब है कि बिहार में बालिका गृहों से लड़कियों के भागने की यह कोई नई घटना नहीं हैं।पिछले दिनों मुजफ्फरपुर बालिका गृह में लड़कियों के बड़े पैमाने पर यौन शोषण का मामला भी उजागर हो चुका है। इस कांड का मास्टरमाइंड ब्रजेश ठाकुर फिलहाल जेल में बंद है और पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */