लेखिका गीता मेहता ने ठुकराया ‘पद्मश्री पुरस्कार’, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सम्मान देने पर उठाए सवाल

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बहन और लेखिका गीता मेहता ने पद्मश्री पुरस्कार ठुकरा दिया है। उन्होंने इनकार करते हुए लोकसभा से ठीक पहले सम्मान देने की टाइमिंग पर सवाल उठाए।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बहन और जानी मानी लेखिका गीता मेहता ने ‘पद्म श्री’ सम्मान लेने से इनकार कर दिया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को ही उनके नाम की घोषणा की थी।

लेखिका गीता मेहता ने कहा, “मैं इस बात से बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं कि सरकार ने मुझे पद्म श्री सम्मान देने के लायक समझा, लेकिन मैं इस सम्मान को ले नहीं सकती। देश में लोकसभा के चुनाव नजदीक हैं और अवॉर्ड की टाइमिंग से समाज में गलत संदेश जाएगा, जो मेरे और सरकार दोनों के लिए शर्मिंदगी की बात होगी।”

वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 'पद्म श्री' सम्मान हासिल करने वाले राज्य के सभी गणमान्य लोगों को बधाई दी है।

बता दें कि गीता मेहता को साहित्य और शिक्षा श्रेणी में इस अवॉर्ड के लिए चुना गया था। मेहता ने कर्मा कोला, राज, ए रिवर सूत्रा, स्नेक्स एंड लेडर्स: ग्लिम्पेस ऑफ मॉडर्न इंडिया और एटर्नल गणेश, फ्रॉम बिरथ टू रिबर्थ किताबें लिख चुकी हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia