विश्व महिला दिवस: गूगल ने डूडल बनाकर महिलाओं को किया सलाम, पेश की 12 बेमिसाल कहानियां

विश्व महिला दिवस पर गूगल ने एक विशेष डूडल तैयार किया है। इस डूडल में गूगल ने अलग-अलग कहानियों के कुल 12 डूडल्स बनाएं हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

विश्व महिला दिवस पर गूगल ने भी हमेशा की तरह, अपने होम पेज पर डूडल बनाया है। गूगल के इस रंग-बिरंगे डूडल में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की महिलाओं की कहानियां बताई गईं हैं। गूगल ने यह डूडल महिला दिवस की पूर्वसंध्या यानी 7 मार्च को ही रिलीज कर दिया।

गूगल ने इसके लिए दुनियाभर के 12 आर्टिस्ट्स की 12 ऐसी कहानियों को पेश किया है। जो एक महिला के रूप में उनके अनुभवों को बताती हैं। इन कहानियों में दुनिया की इन 12 महिला आर्टिस्ट्स ने वो कहानियां बयां की हैं जिन्होंने किसी ना किसी तरह उनकी जिंदगी पर असर डाला है।

गूगल ने इसे 80 भाषाओं में प्रस्तुत किया है, जिससे महिला सशक्तिकरण के लिए लोग प्रेरित हो सकें। इसके साथ ही गूगल ने एक हैशटैग #herstoryourstory को भी चला रहा है।

डूडल बनाने में शामिल 12 फीमेल आर्टिस्ट

विश्व महिला दिवस: गूगल ने डूडल बनाकर महिलाओं को किया सलाम, पेश की 12 बेमिसाल कहानियां

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 08 Mar 2018, 12:03 PM