किसानों की हुंकार से डरी सरकार, आंदोलन को देखते हुए छावनी में तब्दील दिल्ली के बॉर्डर, देखें वीडियो

13 फरवरी को किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने खासे इंतजाम किए हैं। दिल्ली के तमाम बॉर्डर के अलावा सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर ज्यादा एहतियात बरती जा रही है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
user

नवजीवन डेस्क

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद राजधानी दिल्ली के सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 13 फरवरी को किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने खासे इंतजाम किए हैं। दिल्ली के तमाम बॉर्डर के अलावा सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर ज्यादा एहतियात बरती जा रही है।

किसानों के 'दिल्ली-चलो' विरोध प्रदर्शन से पहले टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई है। सड़कों पर सीमेंट के बैरिकेड हैं। ताकि किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जा सके। गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की गाड़ियां और बैरिकेड खड़े कर दिए गए हैं।

किसानों की हुंकार से डरी सरकार, आंदोलन को देखते हुए छावनी में तब्दील दिल्ली के बॉर्डर, देखें वीडियो
किसानों की हुंकार से डरी सरकार, आंदोलन को देखते हुए छावनी में तब्दील दिल्ली के बॉर्डर, देखें वीडियो
किसानों की हुंकार से डरी सरकार, आंदोलन को देखते हुए छावनी में तब्दील दिल्ली के बॉर्डर, देखें वीडियो
किसानों की हुंकार से डरी सरकार, आंदोलन को देखते हुए छावनी में तब्दील दिल्ली के बॉर्डर, देखें वीडियो
किसानों की हुंकार से डरी सरकार, आंदोलन को देखते हुए छावनी में तब्दील दिल्ली के बॉर्डर, देखें वीडियो
किसानों की हुंकार से डरी सरकार, आंदोलन को देखते हुए छावनी में तब्दील दिल्ली के बॉर्डर, देखें वीडियो
किसानों की हुंकार से डरी सरकार, आंदोलन को देखते हुए छावनी में तब्दील दिल्ली के बॉर्डर, देखें वीडियो

किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली की कई सीमाओं पर यातायात प्रभावित रहेगा। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के साथ ही शाहदरा जिला के फर्श बाजार, गांधी नगर, विवेक विहार, सीमापुरी जैसे इलाकों में धारा 144 लागू होगी।

क्या हैं मांगें

किसानों का मुद्दा वही है, जो संयुक्त किसान मोर्चा उठा रहा था। इसमें सबसे बड़ी मांग फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी वाला कानून है। इसके अलावा बिजली की दरों में रियायत और कर्ज माफी का भी मुद्दा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 12 Feb 2024, 9:48 AM