जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों का ग्रेनेड हमला, 15 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने सोपोर में बस स्टैंड पर लोगों पर ग्रेनेड फेंककर हमला किया है। खबरों के मुताबिक, ग्रेनेड हमले में 15 स्थानीय लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें 3 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में बस स्टैंड के पास ग्रेनेड हमला हुआ है। खबरों के मुताबिक, आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका है। लेकिन इस हमले में 15 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि घायलों में एक महिला भी शामिल है। आतंकियों द्वारा ग्रेनेड के धमाके से इलाके में दहशत फैल गई है।

इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाकों को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है। कश्मीर पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने सोपोर में बस स्टैंड पर आम नागरिकों पर ग्रेनेड फेंककर हमला किया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक, ग्रेनेड हमले में 6 स्थानीय लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें 3 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। कश्मीर पुलिस के मुताबिक, सीआरपीएफ की 179वीं बटैलियन मौके पर पहुंच चुकी है और इलाके को घेर लिया है।

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों का  ग्रेनेड हमला, 15 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

इससे पहले श्रीनगर के करन नगर इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक टीम पर एक ग्रेनेड फेंक दिया था। जिसमें 6 जवान घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि हमला उस वक्त हुआ था जब सीआरपीएफ की 144वीं बटालियन की टीम एक नगर के व्यस्त काकासराय इलाके में जांच चौकी पर तैनात थी। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी भी की थी।

इससे पहले 18 अक्टूबर को सोपोर में ही आतंकियों ने सेब के एक ट्रक को आग के हवाले करने का प्रयास किया था, लेकिन स्थानीय नागरिकों के विरोध के चलते आतंकियों के मंसूबे सफल नहीं हो पाए थे। इसके बाद आतंकी वहां से भाग गए थे। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से आतंकियों की ओर से दहशत फैलाने के लिए सेब कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले 21 अक्टूबर को शोपियां जिले में आतंकियों ने राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सेब से भरा ट्रक जला दिया था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 28 Oct 2019, 5:42 PM