तमिलनाडु हेलिकॉप्टर हादसे में जख्मी हुए ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का निधन, वायु सेना ने दी जानकारी

तमिलनाडु हेलिकॉप्टर हादसे में जख्मी हुए ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का निधन, वायु सेना ने दी जानकारी

फोटो: सोशल मीडिया
i

तमिलनाडु हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Varun Singh) का बुधवार सुबह निधन हो गया है।

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने एक बयान में बताया, ‘भारतीय वायुसेना को बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए गहरा दुख हो रहा है। उनका आज सुबह निधन हो गया है।

बयान में आगे कहा गया है कि वह 08 दिसंबर 21 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल हुए थे। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 15 Dec 2021, 12:55 PM