Gujarat Election Results 2022 Live: गुजरात में BJP को बहुमत, AAP के CM उम्मीदवार इसुदान गढ़वी हारे

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिल गई है। राज्य में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

08 Dec 2022, 4:37 PM

पहली बार में ही हमारी पार्टी के 4-5 लोग विधायक बन गए, ये बहुत बड़ी उपलब्धि- ‘आप’ के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी

गुजरात चुनाव के नतीजों पर ‘आप’ के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने कहा, “40 लाख से ज्यादा लोगों ने ‘आप’ को वोट दिया है। हम उस दिन ही जीत गए थे जब बीजेपी ने स्कूलों की बात शुरू की थी, पहली बार में ही हमारी पार्टी के 4-5 लोग विधायक बन गए, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हम 5 साल तक लोगों के लिए काम करेंगे।”

08 Dec 2022, 4:04 PM

गुजरात चुनाव के नतीजों पर गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जे ठाकोर की प्रतिक्रिया

गुजरात चुनाव के नतीजों पर गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जे ठाकोर ने कहा, “यह सच है कि आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी चुनाव में (कांग्रेस के) वोट कटने के कारणों में से एक थे। कमियों का विश्लेषण करने के लिए हम जल्द ही बैठक करेंगे। मुझे उम्मीद है कि अगली सरकार अपने वादों को पूरा करेगी।”

08 Dec 2022, 3:44 PM

हमने पहले भी कहा था कि हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे- बीजेपी के उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर

गांधीनगर दक्षिण सीट से बीजेपी के उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर ने कहा, ''बीजेपी ने गुजरात का विकास किया है। हम गुजरात के लोगों की सेवा करेंगे। यह बंपर जीत है। हमने पहले भी कहा था कि हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।”


08 Dec 2022, 3:18 PM

AAP के CM उम्मीदवार इसुदान गढ़वी हारे अपनी सीट

08 Dec 2022, 2:50 PM

शानदार नतीजों के बीच रीवाबा जडेजा ने पति और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के साथ रोड शो किया

गुजरात के जामनगर उत्तर से बीजेपी उम्मीदवार रीवाबा जडेजा ने जामनगर में अपने पति और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के साथ रोड शो किया। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, वह AAP उम्मीदवार करशनभाई करमूर से 50,456 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।


08 Dec 2022, 2:24 PM

चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात से ताजा अपडेट 

चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात में बीजेपी 22 सीटों पर जीत दर्ज कर 136 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस दो सीटों पर जीत दर्ज कर 14 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 1, निर्दलीय 2 और AAP 5 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

08 Dec 2022, 2:11 PM

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चुनाव के नतीजों पर कहा कि ये पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है और हम जनादेश को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करते हैं. जनता का विश्वास बनाए रखना है। हमारा लक्ष्य जन कल्याण है।


08 Dec 2022, 2:00 PM

पीएम मोदी के गढ़ में घुस चुकी है आप, गुजरात में 6 सीटों पर पार्टी की बढ़त के बाद संजय सिंह

08 Dec 2022, 1:29 PM

गुजरात में बीजेपी 156 सीटों से आगे, कांग्रेस 17 सीटों पर आगे

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में बीजेपी 156 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 1:25 PM

चुनाव आयोग के, अनुसार जामनगर उत्तर सीट से BJP की रीवाबा रवींद्र जडेजा 31,333 वोटों के अंतर से आगे

08 Dec 2022, 1:24 PM

चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात से ताजा अपडेट

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर 151 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 1 सीट पर जीत दर्ज कर 17 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 1, निर्दलीय 2 और AAP 5 सीटों पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 1:00 PM

चुनाव आयोग के मुताबिक, BJP 150 सीटों पर आगे, 3 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है

08 Dec 2022, 12:16 PM

गुजरात में बीजेपी 157 सीटों से आगे, कांग्रेस 18 सीटों पर आगे 

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में बीजेपी 157 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 11:49 AM

गुजरात की दरियापुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की

गुजरात की दरियापुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार कौशिक जैन ने कांग्रेस उम्मीदवार ग्यासुद्दीन शेख को हरा दिया है। वहीं, वेजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार अमित ठाकर 62 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

08 Dec 2022, 11:40 AM

अहमदाबाद की जमालपुर खाडिया विधानसभा से इमरान खेड़ावाला ने जीत दर्ज की

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। अहमदाबाद की जमालपुर खाडिया विधानसभा से इमरान खेड़ावाला ने जीत दर्ज की।


08 Dec 2022, 11:29 AM

गुजरात में बीजेपी को रुझानों में बहुमत, 156 सीटों से चल रही है आगे, कांग्रेस 16 सीटों पर आगे

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में बीजेपी 156 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी 6 सीटों पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 11:01 AM

चुनाव आयोग के मुताबिक, AAP के CM उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया निर्वाचन क्षेत्र से 18,998 मतों से आगे 


08 Dec 2022, 10:53 AM

गुजरात में बीजेपी को रुझानों में पूर्ण बहुमत, 155 सीटों से चल रही है आगे, कांग्रेस 15 सीटों पर आगे

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 155 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 10:36 AM

चुनाव आयोग के मुताबिक, रुझानों में गुजरात के जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से BJP की रीवाबा जडेजा आगे चल रही हैं 


08 Dec 2022, 10:26 AM

मोरबी से बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया 10,156 वोटों से आगे चल रहे

08 Dec 2022, 10:05 AM

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल अपने निर्वाचन क्षेत्र घाटलोडिया में कुल 23,713 मतों से आगे चल रहे


08 Dec 2022, 9:56 AM

गुजरात में रुझानों में बीजेपी 149, कांग्रेस 21 और AAP 8 सीटों पर आगे

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 149 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 21 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 9:42 AM

गुजरात में रुझानों में बीजेपी 136, कांग्रेस 29 और AAP 12 सीटों पर आगे

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 136 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 28 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी 12 सीटों पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 9:23 AM

गुजरात में बीजेपी 134, कांग्रेस 28 और AAP 12 सीटों पर आगे

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 134 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 28 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी 12 सीटों पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 9:18 AM

गुजरात में बीजेपी 136, कांग्रेस 27 और AAP 12 सीटों पर आगे

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 138 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 27 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी 12 सीटों पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 9:13 AM

गुजरात के मोरबी की 3 सीटों पर बीजेपी आगे

गुजरात के मोरबी की 3 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। साबरकांठा की हिम्मतनगर सीट पर कांग्रेस आगे प्रांतिज और इडर में बीजेपी आगे चल रही है। मेहसाणा में पहले राउंड के अंत में कड़ी सीट पर कांग्रेस, मेहसाणा सीट पर बीजेपी उंजा सीट पर बीजेपी, विसनगर सीट पर बीजेपी, खेरालू पर कांग्रेस, बेचराजी पर कांग्रेस, और विजापुर पर कांग्रेस आगे है। मेहसाणा की विसनगर सीट पर स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल पटेल आगे चल रहे हैं।

08 Dec 2022, 9:05 AM

गुजरात: वीरमगाम विधानसभा सीट पर बीजेपी के हार्दिक पटेल आगे, कांग्रेस नेता लाखाभाई भारवाड़ पीछे


08 Dec 2022, 9:01 AM

गुजरात में बीजेपी 136, कांग्रेस 35 और AAP 6 सीटों पर आगे

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 136 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी 6 सीट पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 8:47 AM

गुजरात में बीजेपी 136 सीटों और कांग्रेस 41 सीटों पर आगे

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 136 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 41 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 8:35 AM

गुजरात में बीजेपी 126 सीटों और कांग्रेस 44 सीटों पर आगे

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 126 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 44 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, राज्य में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 8:27 AM

गुजरात में 110 सीटों पर बीजेपी और 36 सीटों पर कांग्रेस आगे

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 110 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 36 सीटों पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 8:25 AM

गुजरात में क्रिकेटर रविंदर जडेजा की पत्नी और बीजेपी की प्रत्याशी रिवाबा जडेजा जामनगर से आगे

गुजरात में क्रिकेटर रविंदर जडेजा की पत्नी और बीजेपी की प्रत्याशी रिवाबा जडेजा अपनी सीट जामनगर पर आगे चल रही हैं। सावली सीट से बीजेपी के केतल ईमानदार आगे चल रहे हैं। सयाजीगंज से बीजेपी उम्मीदवार आगे हैं।

08 Dec 2022, 8:23 AM

गुजरात में 95 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस 31 सीटों पर आगे

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 95 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 8:16 AM

गुजरात में 34 सीटों पर बीजेपी और 11 सीट पर कांग्रेस आगे

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 34 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 8:13 AM

शुरुआती रुझानों में बीजेपी 23 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे

गुजरात में वोटों की गिनती जारी है। डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 23 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 8:10 AM

गुजरात में 15 सीटों और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे

गुजरात में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 8:06 AM

गुजरात में वोटों की गिनती शुरू, 4 पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस आगे

गुजरात में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी चार सीटों के साथ आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 8:02 AM

गुजरात में मतगणना शुरू, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा?

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं।

08 Dec 2022, 7:44 AM

गुजरात में हार्दिक पटेल ने बीजेपी की सरकार आने का किया दावा

बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने कहा, “काम के आधार पर सरकार बन रही है। पिछले 20 वर्षों में यहां कोई दंगा/आतंकवादी हमला नहीं हुआ। लोग जानते हैं कि बीजेपी उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी।


08 Dec 2022, 7:07 AM

गुजरात में मतगणना की तैयारी पूरी, सुबह 8 से शुरू होगी वोटों की गिनती

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। तस्वीरें अहमदाबाद के मतगणना केंद्र एल.डी. इंजीनियरिंग कॉलेज से हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

08 Dec 2022, 7:01 AM

गुजरात में दो चरणों हुए थे मतदान

गुजरात में दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 60.20 प्रतिशत और दूसरे चरण में 64.39 प्रतिशत मतदान हुए थे।


07 Dec 2022, 9:36 PM

गुजरात चुनाव के आज आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से मतगणना, किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा?

गुजरात की सत्ता पर कौन काबिज होगा? यह आज साफ हो जाएगा। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम खुलेंगे। कुछ ही देर बाद पहला रुझान आएगा। गुजरात की 182 सीटों के लिए दो चरण में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग हुई थी

गुजरात में सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत है। गुजरात में 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 99 और कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं, जबकि दो सीटें बीटीपी और तीन निर्दलीयों के खाते में गई थी। गुजरात में बीजेपी 27 साल से सत्ता में है। इस बार भी रिकॉर्ड कायम करने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह ने चुनाव में सारा जोर लगा दिया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia