गुजरात चुनाव: राहुल गांधी परिवर्तन के लिए आज भरेंगे हुंकार, सूरत और राजकोट में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

आज पहली रैली राहुल गांधी दोपहर एक बजे सूरत जिले में संबोधित करेंगे। उसके बाद वह तीन बजे राजकोट के शास्त्री मैदान पर एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

गुजरात में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पहली बार चुनाव प्रचार में शामिल होने जा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी   आज सूरत और राजकोट में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर जबकि 5 दिसंबर को दूसरे चरण का चुनाव होगा। मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

राजकोट और सूरत में राहुल गांधी की रैली

आज पहली रैली राहुल गांधी दोपहर एक बजे सूरत जिले में संबोधित करेंगे। उसके बाद वह तीन बजे राजकोट के शास्त्री मैदान पर एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे।


भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र चल रही है। महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों को कवर कर चुकी है। गुजरात में राहुल गांधी की रैलियों के बाद भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल सोमवार को बंद रहेगी।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनावों में 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के लिए घोषित परिणामों में भाजपा ने 99 सीटें, कांग्रेस ने 77 सीटें, एनसीपी एक सीट जबकि भारतीय ट्राइबल पार्टी ने दो और निर्दलीय उम्मीदवार ने तीन सीटें जीती थीं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia