गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, खड़गे, सोनिया-राहुल गांधी समेत 40 नेता शामिल

गुजरात चुनाव के पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होना है। इसी के लिए कांग्रेस ने 40 नेताओं की स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम शामिल हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

गुजरात चुनाव में अब बहुत ज्यादा वक्त नहीं बचा है। हर पार्टी जोर शोर से प्रचार अभियान में जुटी है। इसी के तहत कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं।

गुजरात चुनाव के पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होना है। इसी के लिए कांग्रेस ने 40 नेताओं की स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पहले नंबर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उसके बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम शामिल हैं। लिस्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी को भी लिस्ट में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को की जाएगी। गुजरात में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia