गुजरात चुनाव: राहुल गांधी ने किए 3 बड़े वादे, बोले- गुजरात में कांग्रेस सरकार बनते ही कर्मचारियों को मिलेगा उनका हक
गुजरात में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राहुल गांधी ने राज्य की जनता से तीन बड़े वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस सरकार बनते ही कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा।

गुजरात में विधानसभा चुनाव होना है। सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अहम मुद्दों को उठाया है। साथ ही उन्होंने जनता से तीन अहम वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार गुजरात में बनी तो कर्मचारियों को उनका हक दिया जाएगा।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस का पक्का वादा
संविदाकर्मियों को पक्की नौकरी
पुरानी पेन्शन व्यवस्था (OPS) बहाल
समय पर प्रमोशन
राजस्थान में लागू किया, अब गुजरात में कांग्रेस सरकार बनते ही कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा।”
आइए अब ग्राफिक्स के जरिए यह समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर पुरानी पेंशन स्कीम और नई पेंशन स्कीम में क्या अंतर है।
गहलोत ने गुजरात में किया चुनाव प्रचार का आगाज
इससे पहले 29 अक्टूबर को राजस्थान के के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रचार का आगाज किया। उन्होंने गुजरात मॉडल को खोखला बताते हुए राजस्थान की तर्ज पर गुजरात में भी सरकारी कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने का वादा किया।
गहलोत ने राजस्थान के संविदा कर्मियों को दिया था दिवाली गिफ्ट
गहलोत ने संविदा कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया था। उन्होंने दिवाली से ठीक पहले कहा था कि 'हमने कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने के लिए दरवाजे खोलने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस निर्णय से लगभग 1,10,000 कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। गहलोत ने कहा था कि मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो इस निर्णय से लाभान्वित होने जा रहे हैं और मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 30 Oct 2022, 1:57 PM
