गुजरात: जूनागढ़ में दरगाह हटाने के नोटिस पर बवाल, उपद्रवियों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, 174 लोग गिरफ्तार

जूनागढ़ के SP रवि तेजा वासमसेट्टी ने कहा कि रात करीब 10:15 बजे पथराव किया गया और लोग पुलिस पर हमला करने के लिए आ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

गुजरात के जूनागढ़ में दरगाह हटाने का नोटिस देने पर शुक्रवार रात बवाल मच गया। दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने जो नोटिस जारी किया था उसके बाद लोग भड़क गए और पुलिस कर्मयों को ही निशाना बनाया। इस दौरान उपद्रवियों ने मजेवड़ी चौक स्थित पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस थाने पर पथराव भी किया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

जूनागढ़ के SP रवि तेजा वासमसेट्टी ने कहा कि मजेवाड़ी गेट के पास एक मस्जिद को जूनागढ़ नगर निगम द्वारा 5 दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया था। कल वहां करीब 500-600 लोग जमा हुए थे। पुलिस उन्हें सड़क जाम नहीं करने के लिए समझा रही थी। रात करीब 10:15 बजे पथराव किया गया और लोग पुलिस पर हमला करने के लिए आ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 174 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया पथराव से एक नागरिक की मौत हुई है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा। आगे की जांच जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia