हल्द्वानीः बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं को किया गिरफ्तार, अब तक 89 लोगों को पकड़ा गया

नैनीताल के एसएसपी ने बताया कि बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई पथराव, आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं के संबंध में कुल 89 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी ने कहा कि आज 5 महिलाओं शाहनाज, सोनी, शमशीर, सलमा और रेशमा को गिरफ्तार किया गया है।

बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस ने 5 महिलाओं को किया गिरफ्तार, अब तक 89 लोगों को पकड़ा गया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड पुलिस ने हलद्वानी के बनभूलपुरा इलाके में भड़की हिंसा के संबंध में शुक्रवार को पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही हल्द्वानी हिंसा मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 89 हो गई है। पुलिस के मुताबिक शहनाज (45), सोनी (33), शमशीर (25), सलमा (50) और रेशमा (45) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस बनभूलपुरा हिंसा मामले में लगातार उपद्रवियों को गिरफ्तार कर रही है। इससे पहले भी पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस इससे पहले मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे मोईद मलिक सहित 84 उपद्रवियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी थी।


नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हुई पथराव, आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं के संबंध में कुल 89 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को पांच महिलाओं शाहनाज, सोनी, शमशीर, सलमा और रेशमा को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये सभी बनभूलपुरा इलाके की रहने वाली हैं। हलद्वानी के बनभूलपुरा इलाके में हाल में अवैध मदरसा ढहाए जाने के बाद भड़की हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मियों और पत्रकारों समेत 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia