हरियाणा: शपथ ग्रहण से गायब रहे अनिल विज फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले मीडिया के सामने आए, BJP को लेकर दिया बड़ा बयान

फ्लोर टेस्ट पर अनिल विज ने कहा मैंने हर परिस्थिति में बीजेपी के लिए काम किया है और अभी भी करूंगा और पहले से कई गुना ज्यादा करूंगा।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज अपनी नाराजगी और नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले मीडिया के सामने आए हैं। जिस समय नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, उस समय राजभवन में मौजूद रहने के बजाय अनिल विज कहीं बाजार में देखे गए थे। अब उन्होंने नई सरकार और मौजूदा परिस्थिति पर प्रतिक्रिया दी है।

फ्लोर टेस्ट पर अनिल विज ने कहा मैंने हर परिस्थिति में बीजेपी के लिए काम किया है और अभी भी करूंगा और पहले से कई गुना ज्यादा करूंगा। इस अंदाज में वह बोल रहे थे, उससे जाहिर हो रहा था कि वह पार्टी और मौजूद सरकर से कहीं ना कहीं नाराज जरूर हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia