हरियाणा: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आज कर सकती है बड़ा खुलासा

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी मृतका हिमानी नरवाल का दोस्त था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी मृतका हिमानी नरवाल का दोस्त था। उसने हिमानी की हत्या उसी के घर में की थी। हत्या के बाद उसने लाश को सूटकेस में बंद कर उसे सांपला बस स्टैंड पर फेंक आरोपी दिल्ली फरार हो गया था। हरियाणा पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम सचिन बताया जा रहा है। वह रोहतक का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, सचिन ने हिमानी की हत्या उसके विजयनगर वाले मकान में की थी। आरोपी ने पहले हिमानी का मर्डर किया फिर उसके शव को सूटकेस में बंद कर उसे घर से 800 मीटर दूर सांपला बस स्टैंड के पास फेंक दिया था। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia