रेवाड़ी गैंगरेप: 5 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर, पीड़िता की मां ने जताई नाराजगी, मुआवजा राशि का चेक लौटाया

रेवाड़ी गैंगरेप मामले में पुलिस ने शनिवार को 3 आरोपियों के फोटो जारी किए थे। मामले की एसआईटी जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़वाने में मदद करने वाले को 1 लाख रुपये की घोषणा भी की थी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

हरियाणा के रेवाड़ी में गैंगरेप का शिकार हुई छात्रा का अस्पताल में इलाज जारी है। अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस पर पीड़िता की मां ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल कुछ अधिकारी मुआवजा राशि देने आए थे, जिसे मैं लौटाने जा रही हूं। उन्होंने कहा कि वह इंसाफ चाहती हैं, पैसे नहीं। पीड़िता की मां ने कहा कि 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। पीड़िता की मां ने मुआवजा राशि का चेक सरकार को लौटा दिया है।

इस मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों के फोटो जारी कर दिए थे। तीनों आरोपियों के नाम पंकज, निशु और मनीष बताएं जा रहे हैं। इस मामले की एसआईटी जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़वाने में मदद करने वाले को 1 लाख रुपये की घोषणा भी की थी।

बता दें कि 13 सितंबर को रेवाड़ी जिले के कनीना बस अड्डे से पीड़िता का अपहरण कर लिया गया था। वो उस समय कोचिंग सेंटर जा रही थी। उसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया था। पीड़िता के पिता ने इस केस में पुलिस को तीन आरोपियों की जानकारी दी थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 16 Sep 2018, 1:41 PM