हरियाणाः छेड़छाड़ के आरोप में फंसे संदीप सिंह को खेल मंत्री पद से धोना पड़ा हाथ! सीएम खट्टर को सौंपा खेल विभाग

पीड़ित महिला ने 30 दिसंबर 2022 को छेड़छाड़ के मामले में चंडीगढ़ पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय पहुंची पीड़िता से पुलिस ने कुछ सवाल भी किए और उसका बयान दर्ज किया था। अब एफआईआर दर्ज होने के मामले की जांच शुरू हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरियाणा सरकार में मंत्री संदीप सिंह को खेल मंत्री का पद छोड़ना पड़ा है। संदीप सिंह ने महिला कोच के आरोपों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद खेल विभाग सीएम खट्टर को सौंप दिया है। डीजीपी की ओर से तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

इस बीच पीड़ित महिला कोच ने अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, “मैंने उनकी बात सुनी है। मैं मंत्री से भी बात करूंगा और मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा। इंसाफ किया जाएगा। हर बात को मैंने ध्यान से सुना है, इंसाफ दिलाना हमारा काम है।”

डीएसपी राम गोपाल ने कहा, “हरियाणा की एक महिला कोच ने 30 दिसंबर को चंड़ीगढ़ पुलिस से हरियाणा के खेल मंत्री (संदीप सिंह) के खिलाफ शिकायत की थी। मामले में IPC की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।”


खुद पर लगे आरोपों पर संदीप सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, “मेरी छवि को खराब करन के लिए एक माहौल बनाया गया है। खेल विभाग की एक जूनियर कोच ने जो झूठे आरोप लगाए हैं, मैं चाहूंगा कि उसकी अच्छे से जांच हो। जांच रिपोर्ट आने तक मैं अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंपता हूं।”

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि संदीप सिंह ने आज इस्तीफा दे दिया है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पीड़ित महिला ने 30 दिसंबर 2022 को छेड़छाड़ के मामले में चंडीगढ़ पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय पहुंची पीड़िता से पुलिस ने कुछ सवाल भी किए और उसका बयान दर्ज किया था। अब एफआईआर दर्ज होने के मामले की जांच शुरू हो गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 01 Jan 2023, 1:53 PM