अगर नहीं देख पाए सुपर मून और चंद्र ग्रहण, तो यहां देखिए कैसा था यह...

साल 2018 का पहला चंद्रग्रहण देखने केलिए दुनिया भर के लाखों करोड़ों लोगों की नजरें बुधवार को आकाश की तरफ टिकी रहीं।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भारत में ये नजारा थोड़ा देर से दिखना शुरू हुआ। लेकिन, जैसे ही पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देना शुरू हुआ,लाखों लोग उत्साह से भर उठे। भारत में 35 सालों बाद ऐसा संयोग बना जब ब्लू मून, ब्लड मून और सुपर मून एक साथ दिखाई दिए। यह पूर्ण चंद्रग्रहण था, यानी इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया से कुछ देर के लिए पूरी तरह ढक जाता है। इसके अलावा चंद्रमा का आकार करीब 14 फीसदी बढ़ जाता है और इसकी चमक में भी करीब 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी होती है।

अगर नहीं देख पाए सुपर मून और चंद्र ग्रहण, तो यहां देखिए कैसा था यह...
भुवनेश्वर में ऐसा नजर आया चंद्र ग्रहण

देश में राजधानी दिल्ली के अलावा भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कोलकाता, भुवनेश्वर, सूरत, देहरादून, मेरठ, बेंगलुरु आदि समेत कई शहरों और जगहों पर पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई दिया। भारत में यूं तो चंद्रग्रहण शाम 4.21 बजे शुरू हुआ, लेकिन यह 6.45 बजे दिखना शुरू हुआ।

अगर नहीं देख पाए सुपर मून और चंद्र ग्रहण, तो यहां देखिए कैसा था यह...
फिलीपींस में ऐसा दिखा नजारा

अगर आपने नहीं देखा इसे तो कोई बात नहीं, हम आपके लिए कई जगहों की तस्वीरें लेकर आए हैं। नजारा कीजिए।

अगर नहीं देख पाए सुपर मून और चंद्र ग्रहण, तो यहां देखिए कैसा था यह...
कैलीफोर्निया में कुछ यूं नजर आया चांद

भारत के अलावा यह एशिया के कई देशों के साथ ही रूस, मंगोलिया, जापान, आस्ट्रेलिया आदि में चंद्रमा के उदय के साथ ही शुरू हुआ। जबकि, नॉर्थ अमेरिका, कनाडा और पनामा के कुछ हिस्सों में चंद्रमा के अस्त होते वक्त दिखाई दिया।

अगर नहीं देख पाए सुपर मून और चंद्र ग्रहण, तो यहां देखिए कैसा था यह...
टोक्यो में यह नजर आई तस्वीर

वैज्ञानिकों के मुताबिक अब अगला ब्लड-ब्लू मून 19 साल बाद यानी 2037 में दिखेगा। इससे पहले 1982 में यह नजर आया था।

नासा द्वारा पोस्ट की गई यह तस्वीर भी अद्भुत है

चंद्रमा की इस नई चाल से उत्साहित एक ट्विटर यूजर ने शानदार तस्वीरें पोस्ट की हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia