मार्च में ही कहर बरपा रही गर्मी, अकोला, बाड़मेर में 43 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

देश के बड़े हिस्से में गर्म हवा का चलना जारी रहने के बीच महाराष्ट्र के अकोला और राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे भारत में बुधवार को सबसे अधिक तापमान है। यह जानकारी आईएमडी ने दी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

देश के बड़े हिस्से में गर्म हवा का चलना जारी रहने के बीच महाराष्ट्र के अकोला और राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे भारत में बुधवार को सबसे अधिक तापमान है। यह जानकारी आईएमडी ने दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन में बुधवार को बताया गया कि मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो उस क्षेत्र का इस महीने का दूसरा उच्चतम तापमान है, जबकि राजस्थान के जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का दूसरा सबसे अधिक तापमान है।

जम्मू में सामान्य से नौ डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में सामान्य से 9.6 डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी हिस्से में, मोहनबाड़ी (डिब्रूगढ़) में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि तेजपुर में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


आईएमडी ने कहा कि जम्मू, पश्चिम राजस्थान और गुजरात के छोटे हिस्से भीषण गर्मी की लहर का सामना कर रहे हैं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी की लहर है और विदर्भ, मध्य प्रदेश और आंतरिक ओडिशा के कई इलाकों में लू की स्थिति है।

जम्मू, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के छोटे इलाकों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के इलाकों, विदर्भ के इलाकों और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों, आंतरिक ओडिशा और तेलंगाना में गुरुवार को लू की स्थिति बनी रहेगी, जबकि शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान, आंतरिक ओडिशा और तेलंगाना में लू की स्थिति रहेगी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 16 Mar 2022, 11:13 PM