Heat Wave: आसमान से बरस रहे आग के गोले, देश के इन हिस्सों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

दिल्ली में तापमान की बात करें तो 40 डिग्री के आसपास तापमान है, लेकिन लोग गर्मी से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि दिल्ली में आने वाले तीन दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी और हीटवेव चलेगी।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकतर हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बने रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में 24 और 25 अप्रैल को हीट वेव की स्थिति रह सकती है।

दिल्ली में तापमान की बात करें तो 40 डिग्री के आसपास तापमान है, लेकिन लोग गर्मी से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि दिल्ली में आने वाले तीन दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी और हीटवेव चलेगी। तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी, लू और हीटवेव से सावधानी बरतने की जरूरत है. जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले और डिहाईड्रेशन से बचने के लिए तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।


जानें बाकी राज्यों का हाल

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23-25 ​​अप्रैल, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22-26 अप्रैल; राजस्थान में 24-26 अप्रैल; मध्य प्रदेश में 23-26 अप्रैल, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 24 से 27 अप्रैल और पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी क्षेत्र, बिहार और झारखंड में 22 से 23 अप्रैल तक की अवधि में हीट वेव की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 22 से 25 अप्रैल के बीच ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी क्षेत्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और गुजरात के तटीय क्षेत्रों के कुछ इलाकों में गर्म और आर्द्र स्थिति बनी रह सकती है।

इसने कहा कि इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में रात के दौरान गर्मी बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia