दिल्ली में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक राजधानी दिल्ली में मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है।

देश की राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, ईस्ट दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली और शाहदरा जैसे इलाकों के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने आशंका जताई है कि दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक राजधानी दिल्ली में मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है। रविवार, 31 अगस्त को तड़के आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
दिल्ली में शनिवार (30 अगस्त) को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह औसत तापमान से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। आईएणडी ने रविवार (31 अगस्त) को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia