केरल में भारी बारिश का कहर! अब तक 3 की मौत, हजारों लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए गए, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

केरल में भारी बारिश का कहर! अब तक तीन लोगों की मौत।
केरल में भारी बारिश का कहर! अब तक तीन लोगों की मौत।
user

नवजीवन डेस्क

केरल के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अबतक तीन लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बताया हजारों की संख्या में लोगों को 112 राहत शिविरों में पहुंचा गया है। मूसलाधार बारिश की वजह से दो नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। नदियों में जलस्तर बढ़ने से राज्य में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लोगों को समुद्र या नदियों के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें भी सामने आई हैं। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। दक्षिणी कन्नड़ और उडुपी में भी बाढ़ आने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन अलर्ट पर है।

केरल के कन्नूर और कासरगोड जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। केंद्रीय जल आयोग ने नदियों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। मध्य और दक्षिणी केरल से होकर बहने वाली पंबा और मणिमाला नदीं भी खतरे के निशान को ऊपर बह रही हैं। प्रदेश के 4 जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। प्रदेश में शनिवार को कम बारिश होने की संभावना है।

केरल के अलावा गोवा में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया है। गुरुवार की शाम दक्षिणी गोवा के नक्वेरी बेतुल गांव में एक महिला धान की खेत में काम कर रही थी, इस दौरान वह बाढ़ के पानी में बह गई। वहीं दूसरी महिला मुश्किल से अपनी जान बचा पाई।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia