कर्नाटक में भारी बारिश बनी आफत, कई हिस्सों में कहर जारी, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

कलबुर्गी, बेलगावी और बीदर जिलों में शनिवार और रविवार के लिए येलो रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 124.80 फीट ऊंचे केआरएस बांध में पानी का बहाव काफी बढ़ गया है। कावेरी नदी के किनारे रहने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कर्नाटक में शनिवार को भी भारी बारिश जारी है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तटीय और पहाड़ी जिलों के साथ-साथ उत्तरी कर्नाटक के जिले भी भारी बारिश से हो रही परेशानियां झेल रहे हैं। उत्तर कर्नाटक के जिले बाढ़ के खतरे का सामना कर रहे हैं। ठंडी हवाएं और बूंदाबांदी के साथ राजधानी बेंगलुरू की सुबह सुहावनी रही।

कलबुर्गी, बेलगावी और बीदर जिलों में शनिवार और रविवार के लिए येलो रेड अलर्ट जारी किया गया है। कलबुर्गी के जिला आयुक्त ने शनिवार को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। पश्चिमी घाट में बारिश के कारण उत्तर कन्नड़ जिले में काली नदी का जलस्तर 3 फीट तक बढ़ गया है।

वहीं, 124.80 फीट ऊंचे केआरएस बांध में पानी का बहाव काफी बढ़ गया है। कावेरी नदी के किनारे रहने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है।

राज्य में बारिश के कारण वरदा, कुमुदवती, तुंगभद्रा नदियां अधिक स्तर पर बह रही हैं। एजेंसियों ने उडुपी के तटीय जिले में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चिकमंगलूर, शिवमोग्गा, कोडागु और हासन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर कन्नड़ जिलों के कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। जिले में शरवती, काली, अघनाशिनी और गंगावली नदियां खतरनाक स्तर को पार कर रही हैं।

एक स्पाइस जेट का विमान जो रात 9.30 बजे मंगलुरु पहुंचा। भारी बारिश और खराब मौसम के कारण शुक्रवार को दुबई से कोच्चि की ओर डायवर्ट किया गया। राज्य में अब तक भारी बारिश ने 12 लोगों की जान ले ली है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia