हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, ट्रैक पर भैंस से टकराने से इंजन क्षतिग्रस्त हुआ

मुंबई से अहमदाबाद होते हुए गांधीनगर तक चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन को 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन 180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS
user

नवजीवन डेस्क

भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार सुबह एक दुर्घटना का शिकार हो गई। मुंबई से गांधीनगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक पर आई एक भैंस से टकरा जाने से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत गुरुवार सुबह 11:18 बजे हादसे का शिकार हो गई। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद होते हुए गांधीनगर जा रही थी कि बीच रास्ते में वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास ट्रैक पर आ गए जानवरों के झुंड से टकरा गई। हादसे में वंदे भारत ट्रेन के फ्रंट का हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया।

हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, ट्रैक पर भैंस से टकराने से इंजन क्षतिग्रस्त हुआ

रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे के बाद ट्रेन को करीब 20 मिनट रुकना पड़ा। फिलहाल ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया है। इस वंदे भारत ट्रेन को 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन 180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पहले नई दिल्ली से वाराणसी और नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन चल रही थी। यह ट्रेन गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक जाती है और फिर वापस इसी रूट से गांधीनगर आती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia