Himachal Election Results Live: हिमाचल में BJP की हार! CM जयराम ने सौंपा इस्तीफा, कांग्रेस में जीत का जश्न

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गई है। नतीजों से कांग्रेस में जश्न का माहौल है। पार्टी अब राज्य में सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

08 Dec 2022, 4:43 PM

हिमाचल में हार के बाद CM जयराम ने सौंपने इस्तीफा

08 Dec 2022, 4:33 PM

यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वी सिंह

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वी सिंह ने चुनाव परिणामों पर कहा, “यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है क्योंकि मैं लोगों से उस तरह का समर्थन देख सकती हूं जैसा दिवंगत वीरभद्र सिंह को मिला था। चंडीगढ़ विधायकों के लिए आसानी से मिलने की जगह हैं।”

08 Dec 2022, 4:23 PM

शिमला: सीएम जयराम ठाकुर अपना इस्तीफा सौंपने राजभवन पहुंचे

हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्यपाल को इस्तीफा देने के लिए शिमला स्थित राजभवन पहुंचे।


08 Dec 2022, 3:57 PM

हिमाचल प्रदेश हम जीते हैं उसके लिए हम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हम हिमाचल चुनाव जीत चुके हैं। मैं जनता को, हमारे कार्यकर्ताओं को, नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्हीं के प्रयासों से यह परिणाम आया है। मैं प्रियंका गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने भी इसमें हमारी मदद की। सोनिया गांधी का आशीर्वाद भी हमारे साथ है।”

08 Dec 2022, 3:55 PM

हिमाचल में कांग्रेस 40 और बीजेपी 25 सीटों पर आगे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गई है। कांग्रेस 40 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 25 भी सीटों पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 3:45 PM

हिमाचल में चुनाव आयोग के मुताबिक, ताजा अपडेट

चुनाव आयोग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 16 सीटें जीत ली हैं, 23 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है और फिलहाल मतगणना जारी है और वह 13 सीटों पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 3:27 PM

हिमाचल में BJP की हार! इस्तीफा देने जा रहे CM जयराम, सरकार बनाने की तैयारी में कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को रुझानों में बहुमत मिल गई है। पार्टी राज्य में सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। उधर, नतीजों के बीच राज्य के सीएम जयराम ठाकुर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने जा रहे हैं।


08 Dec 2022, 3:04 PM

हिमाचल में चुनाव आयोग के मुताबिक, ताजा अपडेट

चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 11 सीटों पर जीत दर्ज़ की है और 15 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11 सीट पर जीत दर्ज़ कर 28 सीटों पर आगे है जबकि निर्दलीय 2 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 1 सीट पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 2:29 PM

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा, जनता ने हमें जनादेश दिया है, डरने की जरूरत नहीं 

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि जनता ने हमें जनादेश दिया है, डरने की जरूरत नहीं है। हम चंडीगढ़ या राज्य में कहीं भी (हमारे विधायकों से) मिल सकते हैं। जो जीते हैं वे हमारे साथ होंगे और हम सरकार बनाएंगे।


08 Dec 2022, 2:27 PM

हिमाचल के नतीजों पर कांग्रेस नेता एसएस सुक्खू की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता एसएस सुक्खू ने कहा, “हम हिमाचल प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। प्रियंका गांधी ने राज्य में रैलियां कीं और कैडर जुटाए। लोगों को तोड़ने की बीजेपी की राजनीति नहीं चलेगी, कांग्रेस को बहुमत मिल गया है।

08 Dec 2022, 2:12 PM

हिमाचल चुनाव के नतीजों से कांग्रेस में जश्न

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गई है। नतीजों से कांग्रेस में जश्न का माहौल है। पार्टी अब राज्य में सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है।


08 Dec 2022, 2:05 PM

हिमाचल के नतीजों पर कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा की प्रतिक्रिया

हिमाचल के नतीजों पर कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि इससे मनोबल बढ़ेगा और अन्य राज्यों पर प्रभाव पड़ेगा। जब अगले साल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव आएगा आप देखेंगे कि एक संदेश भेजा गया है।

08 Dec 2022, 2:01 PM

हिमाचल में हम 40 सीटों पर आगे चल रहे हैं, राज्य में 10 गारंटी लागू करेंगे- कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि हिमाचल में हम 40 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हम राज्य में 10 गारंटी लागू करेंगे। हम 'ऑपरेशन लोटस' से नहीं डरते, ये आंकड़े जारी रहे तो ऐसी स्थिति नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले से ही चंडीगढ़ में हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और मैं चंडीगढ़ जा रहे हैं और शाम तक फैसला करेंगे कि विधायकों को शिमला बुलाना है या चंडीगढ़।


08 Dec 2022, 12:57 PM

सभी को पता चल गया, AAP बीजेपी की B टीम हैः भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "लगातार जितने उपचुनाव हुए हैं, कांग्रेस अच्छे मार्जिन से जीती है। जनता का विश्वास बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में हमें जीत की उम्मीद थी, वह दिखाई दे रही है। मैं हिमाचल जाऊंगा, क्योंकि बीजेपी कुछ भी कर सकती है। गुजरात के मामले में उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सबको पता चल रहा है कि आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी-टीम है।”

08 Dec 2022, 12:46 PM

हिमाचल में बीजेपी ने एक और सीट पर जीत दर्ज की

हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी ने एक सीट पर जीत दर्ज की और 25 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 39 पर और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।


08 Dec 2022, 12:34 PM

हिमाचल में कांग्रेस 40 सीटों पर आगे, बीजेपी 24 सीटों पर आगे  

08 Dec 2022, 12:21 PM

हिमाचल प्रदेश में हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे और हमारी सरकार 5 साल तक चलेगी- कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह

कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे और हमारी सरकार 5 साल तक चलेगी। वह (प्रतिभा वीरभद्र सिंह) मुख्यमंत्री पद की दावेदारों में से एक हैं।

कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह से पार्टी विधायकों को हिमाचल प्रदेश से बाहर स्थानांतरित करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए सब कुछ करेंगे, क्योंकि बीजेपी कुछ भी कर सकती है।"


08 Dec 2022, 12:18 PM

हिमाचल में कांग्रेस 38 और बीजेपी भी 37 सीटों पर आगे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गई है। कांग्रेस 38 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 27 भी सीटों पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 12:05 PM

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने जीत गए हैं

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने जीत गए हैं। सेराज विधानसभा सीट से वह बीजेपी प्रत्याशी थे। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को करीब 20 हजार मतों के अंतर से हरा दिया है।


08 Dec 2022, 11:25 AM

हिमाचल में चुनाव आयोग के हिसाब से ये है ताजा अपडेट

हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और 28 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं, कांग्रेस 36 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

08 Dec 2022, 11:14 AM

हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने की ओर कांग्रेस, 36 सीटों पर चल रही है आगे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गई है। कांग्रेस 36 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 29 भी सीटों पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 11:10 AM

कांग्रेस बोली- हम हिमाचल में बनाने जा रहे हैं सरकार

हिमाचल चुनाव परिणाम पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में कोई कड़ी टक्कर नहीं है। हम पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं और एक स्थिर सरकार देने जा रहे हैं। कोई ऑपरेशन नहीं चलेगा और न ही हम इसकी अनुमति देंगे। पार्टी यहां 35 सीटों पर आगे चल रही है जो बहुमत का निशान है।”

08 Dec 2022, 11:03 AM

चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार, BJP 30 सीटों पर, कांग्रेस 34 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रही है


08 Dec 2022, 10:51 AM

हिमाचल में कड़ी टक्कर, कांग्रेस 32 और बीजेपी भी 32 सीटों पर आगे

08 Dec 2022, 10:46 AM

हिमाचल में चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार, बीजेपी 31 सीटों पर, कांग्रेस 33 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे


08 Dec 2022, 10:31 AM

हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 32 भी सीटों पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 10:19 AM

शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह 7233 मतों से आगे चल रहे


08 Dec 2022, 10:17 AM

हिमाचल में कांग्रेस 34 और बीजेपी 30 सीटों पर चल रही है आगे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 30 सीटों पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 10:07 AM

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर अपने निर्वाचन क्षेत्र सेराज में कुल 14,921 मतों से आगे चल रहे


08 Dec 2022, 9:58 AM

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 33 सीटों पर और बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गई है। कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 9:42 AM

हिमाचल में शुरुआती रुझानों में BJP को झटका, कांग्रेस को बहुमत, 38 सीटों पर आगे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गई है। कांग्रेस 38 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 27 सीटों पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 8:57 AM

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, 37 सीटों पर आगे

हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 8:48 AM

हिमाचल में बीजेपी 35 सीटों पर कांग्रेस 30 सीटों पर आगे

हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती जारी है। डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 35 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 8:36 AM

हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती जारी

08 Dec 2022, 8:28 AM

हिमाचल में बीजेपी 22 सीटों पर कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है

हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती जारी है। डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 22 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 8:22 AM

हिमाचल में बीजेपी 12 सीटों और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे

हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती जारी है। डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 12 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 9 सीटों पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 8:19 AM

शिमला:वोटों की गिनती जारी, तस्वीरें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की हैं


08 Dec 2022, 8:14 AM

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी 4 और कांग्रेस एक सीट पर आगे

हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती जारी है। डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 4 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।

08 Dec 2022, 8:07 AM

हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू, दो सीटों पर बीजेपी आगे

हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 2 सीटों पर आगे चल रही है।


08 Dec 2022, 8:03 AM

हिमाचल में वोटों की गिनती शुरू, किसे मिलेगी सत्ता की चाबी?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

08 Dec 2022, 7:34 AM

हिमाचल में थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू होगी, मंडी के मतगणना केंद्र से तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। मतदान केंद्र पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।


08 Dec 2022, 7:09 AM

हिमाचल प्रदेश में मतगणना की तैयारी पूरी, शिमला से तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 बजे से शुरू होगी। तस्वीरें शिमवला के मतगणना केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर की हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

08 Dec 2022, 7:03 AM

हिमाचल प्रदेश में एक चरण में मतदान हुआ था

हिमाचल प्रदेश में एक चरण में मतदान हुआ था और 75 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बीजेपी की सरकार है। हिमाचल में 1985 के बाद से हर पांच साल में सत्ता बदल जाती है।


07 Dec 2022, 9:33 PM

हिमाचल चुनाव के नतीजे आज, सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती, किसे मिलेगी सत्ता की चाबी?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम खुलेंगे। कुछ ही देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कुल 68 सीट के लिए 12 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था। बहुमत हासिल करने के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल यहां बीजेपी की सरकार है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव मे बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21, सीपीएम ने एक और निर्दलीय ने दो सीटें जीती थीं। हिमाचल प्रदेश का 35 सालों का रिकॉर्ड है कि यहां कभी किसी पार्टी की सरकार दोबारा नहीं आई है। ऐसे में यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia