हिमाचल प्रदेश: शिमला में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के बाद शिव मंदिर के नीचे दबे 30 लोग, 9 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को भारी बारिश के चलते भगवान शिव का एक मंदिर ढह गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

हिमाचल प्रदेश के शिमला के समरहिल में लैंडस्लाइड हुआ है। इसकी चपेट में शिव मंदिर आ गया है। खबरों के मुताबिक, 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि मलबे में 30 लोगों के दबने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। लोग मंदिर में पूजा के लिए गए थे।

SP शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं।

 शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि 32-30 लोग मलबे में दबे हुए हैं। शिमला के समरहिल के पास यह घटना पेश आई है। इसी तरह फागली के लाल कोठी इलाके में 15 ढारे ढह गए हैं। मौके पर आइटीबीपी के जवान राशि ऑपरेशन चला रहे हैं। यहां भी 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ढारों में नेपाली मूल के लोग रहते हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia