हिमाचल चुनाव के लिए मतदान खत्म, 65.92% हुई वोटिंग, सिरमौर में सबसे ज्यादा वोटिंग

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों पर मतदान खत्म हो गए हैं। 7884 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 से वोट डाले गए। आपको बता दें, हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

Getty Images
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

हिमाचल चुनाव के लिए मतदान खत्म, अब तक 65.92% मतदान, सिरमौर में सबसे ज्यादा वोटिंग

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। शाम 5 बजे तक राज्य में 65.92 % मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा सिरमौर जिले में 72.35% वोटिंग हुई है, वहीं सबसे कम किन्नौर में 62.0% मतदान हुआ है।

शिमला में शाम पांच बजे तक 65.66, सोलन 68.48, बिलासपुर 65.72, मंडी 66.75, हमीरपुर 64.74, ऊना 67.67, कांगड़ा 63.95, चंबा 63.09, कुल्लू 64.59, लाहौल-स्पीति 67.50, सिरमौर 72.35 और किन्नौर में 62 फीसदी मतदान हुआ है।

आपको बता दें, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों के लिए आज वोटिंग हुई। राज्य में कुल 7884 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। इसके साथ ही 412 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। आपको बता दें, हिमाचल प्रदेश के चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। साल 2017 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 75.57 फीसदी मतदान हुआ था।

हिमाचल: चंबा जिले के पांगी क्षेत्र के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के चासक बटोरी मतदान केंद्र से लौटते हुए मतदान दल 

'हिमाचल प्रदेश में जारी है मतदान, अब तक 66 प्रतिशत हुई वोटिंग'

संयुक्त निदेशक मीडिया कार्यालय सीईओ, एचपी महेश पठानिया ने कहा कि मतदान अभी जारी है, लगभग 66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अंत तक यह करीब 74 फीसदी हो सकता है। सभी क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूर्ण रहा। मतदान दल पूरी तरह से तैयार थे। ताशीगंग, हिमाचल प्रदेश में 100% मतदान हुआ है।


धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संपन्न हुए, तस्वीरें धर्मशाला से पोलिंग बूथ 4 से हैं 

बिलासपुर: हिमाचल चुनाव के लिए मतदान खत्म, तस्वीरें मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला डियारा से हैं 


शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संपन्न, तस्वीरें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छोटा शिमला से हैं 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान संपन्न हो गए हैं। धर्मशाला और शिमला में मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट को सील कर सुरक्षित किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों के लिए हो रही वोटिंग अब थम गई है। राज्य में कुल 7884 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। इसके साथ ही 412 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। आपको बता दें, हिमाचल प्रदेश के चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। साल 2017 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 75.57 फीसदी मतदान हुआ था। इस पहाड़ी राज्य में अब तक का ट्रेंड रहा है कि हर चुनाव में सरकार बदलती है। यानी सत्ताधारी पार्टी को हार का सामना करना पड़ता है।


मनाली विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह, शाम 3 बजे तक 64% मतदान दर्ज 

मनाली विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर लोगों खासा उत्साह देखा जा रहा है। यहां शाम 3:00 बजे तक 64% मतदान हुआ। मनाली शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर लोगों में ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। शहर में जहां अभी तक 50 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 65 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।

सिरमौर में 60% और नाहन में 59.10% मतदान  

सिरमौर की सभी 5 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 60.38% मतदान हुआ है। नाहन में 59.10%, पच्छाद में 63.57%, रेणुकाजी में 64.46%, सिलाई में 64.54%, पांवटा साहिब में 54.20% वोटिंग हुई।


हिमाचल चुनाव: ताशीगंग स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र बूथ पर 52 में से 51 मतदाताओं ने मतदान किया, 98.08% मतदान दर्ज

हिमाचल की 68 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक 55% से ज्यादा मतदान

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 55 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है।

3 बजे तक कहां कितना मतदान हुआ?

  • बिलासपुर- 54.14 फीसदी

  • चंबा- 46.00 फीसदी

  • हमीरपुर- 55.60 फीसदी

  • कांगड़ा- 54.21 फीसदी

  • किन्नौर- 55.30 फीसदी

  • कुल्लू- 58.88 फीसदी

  • लाहौल-स्पीति- 62.75 फीसदी

  • मंडी- 58.90 फीसदी फीसदी

  • शिमला- 55.56 फीसदी

  • सिरमौर- 60.38 फीसदी

  • सोलन- 54.14 फीसदी

  • ऊना- 58.11 फीसदी


ऊना जिले की 5 विधानसभा सीटों पर 1 बजे तक 39.93 फीसदी वोटिंग

ऊना जिले की 5 विधानसभा सीटों पर 1 बजे तक 39.93 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं, सोलन जिले की 5 सीटों पर एक बजे तक 41.36 फीसदी मतदान हुआ है।

हिमचाल प्रदेश चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 37.19 प्रतिशत मतदान दर्ज

हिमचाल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है। 1 बजे तक 37.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


चंबा में बर्फ के रास्ते वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे मतदाता

हिमाचल प्रदेश की चुराह विधानसभा सीट पर 105 साल की बुजुर्ग मतदाता नारो देवी डाला वोट


हिमाचल चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में मतदान किया 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में मतदान किया। उन्होंने कहा, "आज लोकतंत्र के उत्सव का दिन है। मुझे लगता है कि इस बार निश्चित तौर पर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी क्योंकि लोगों ने कांग्रेस को मतदान किया है।"

हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 18 फीसदी मतदान


बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में मतदान केंद्र संख्या-53 में मतदान किया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनवा-2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में मतदान केंद्र संख्या-53 में मतदान किया।

हिमाचल चुनाव: कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने शिमला के सैनिक रेस्ट हाउस लॉन्गवुड मतदान केंद्र पर वोट डाला

वोट डालने के बाद आनंद शर्मा ने कहा कि यहां बदलाव के लिए मूड है। समाज के बड़े वर्ग को विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों, बेरोजगारी से हताश युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


हिमाचल की 68 सीटों पर मतदान जारी, 9 बजे तक केवल 4 फीसदी मतदान

 हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों पर मतदान जारी है। 7884 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के पहले एक घंटे में यानी 9 बजे तक केवल 4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र संख्या 83-84 पर मतदान किया

हिमाचल प्रदेश में मतदान जारी है। राज्य की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र संख्या 83-84 पर मतदान किया। उन्होंने मतदान से पहले शिमला के रामपुर में शनि मंदिर में दर्शन किए। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मैं लोगों से यही अनुरोध करूंगी कि आप विकास और काम के नाम पर वोट दीजिए। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास किया है और आगे भी कांग्रेस ही हिमाचल का विकास बढ़ा सकती है।


हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से राहुल गांधी ने की मतदान की अपील

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हिमाचल वोट करेगा OPS के लिए, हिमाचल वोट करेगा रोजगार के लिए, हिमाचल वोट करेगा 'हर घर लक्ष्मी' के लिए। आइए, भारी संख्या में मतदान कीजिए, और हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए।"

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने डाला वोट


हिमाचल प्रदेश: नादौन विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में लोगों ने डाला वोट

हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022: हमीरपुर के समीरपुर के एक मतदान केंद्र से तस्वीरें


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मतदान करने से पहले मंडी के सराज में एक मंदिर में दर्शन किए

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर ज़िले के समीरपुर विधानसभा में मतदान शुरू, तस्वीरें मतदान केंद्र संख्या 7 से हैं


हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए मतदान शुरू, तस्वीरें धर्मशाला के मतदान केंद्र संख्या 12 की हैं

यह हमारे लिए बहुत खास दिन है- हिमाचल प्रदेश के सीएम की पत्नी

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की पत्नी साधना ठाकुर ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत खास दिन है, क्योंकि उन्होंने (हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर) मुख्यमंत्री रहते हुए पूरे राज्य में प्रचार किया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें सफलता प्रदान करें, जिससे हमारा राज्य नई ऊंचाईयों तक पहुंचे। बदलेगा हिमाचल।"


हिमाचल की 68 सीटों पर वोटिंग शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जा रहे हैं वोट

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। 7884 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मतदाताओं से वोट की अपील की

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज मतदान है और मैं सभी मतदाताओं से ये कहना चाहता हूं कि आप मतदान करने जरूर जाइए ताकि हम लोकतंत्र को और मजबूती दे सकें। मुझे पूरा यकीन है कि इस बार लोगों का सरकार को दोबारा लाने का मन है और इसमें हम लोग जरूर सफल होंगे।


हिमाचल के मतदाताओं से पीएम मोदी ने वोट की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से आज विधानसभा चुनाव में भाग लेने का अनुरोध किया।

सिराज विधानसभा के मंतदान केंद्र-44 औहानी में मॉक पोलिंग की गई

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सिराज विधानसभा के मंतदान केंद्र-44 औहानी में मॉक पोलिंग की गई। राज्य के 68 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी।


हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए करीब 30 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है

68 सीटों पर थोड़ी देर में मतदान, 412 प्रत्याशियों की किस्मत होगी तय

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज मतदान का दिन है। मतदान को लेक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य की कुल 68 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन उम्मीवादरों की किस्मत का फैसला प्रदेश के 55 लाख 92 हजार 882 मतदाता करेंगे। इनमें 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला और 38 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इनके अलावा 67,559 सर्विस मतदाता, 56501 दिव्यांग और 22 एनआरआई मतदाता हैं।

चुनाव में 18 से 19 साल के 1.93 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। राज्य में चुनाव के लिए 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ग्रामीण इलाकों में 7,235 और शहरी इलाकों में 646 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

चुनाव में कांग्रेस और सत्तारूण बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है। बीजेपी ने 5 साल बाद सत्ता परिवर्तन के रिवाज को बदलने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मौजूद समय में कांग्रेस के पास 20 विधायक हैं, वहीं, बीजेपी के पास 45, 2 निर्दलीय और सीपीआईएम का एक विधायक है।


चुनाव से जुड़ी खास बातें:

  • कांगड़ा जिला के सुलह विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1,06,976 मतदाता हैं। लाहौल स्पीति में सबसे कम 24,744 मतदाता हैं।

  • कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 1,625 और लाहौल-स्पीति में सबसे कम 92 पोलिंग बूथ हैं। 15 फीसदी पोलिंग पार्टियां और 15 फीसदी ईवीएम रिवर्ज रखी गई हैं, ताकि जब भी ईवीएम खराब हों, तत्काल बदला जा सके।

  • शरारती तत्व मतदान प्रक्रिया में बाधा न डाल सकें, इसके लिए 50 फीसदी पोलिंग बूथों पर वेब-कॉस्टिंग करवाई जाएगी। वेब-कॉस्टिंग के जरिए केंद्रीय चुनाव आयोग दिल्ली से ही प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर नजर रखेगा।

  • प्रदेश के 142 पोलिंग बूथ महिला कर्मचारी संचालित करेंगी। इन पर सुरक्षा का जिम्मा भी महिला पुलिसकर्मियों को सौंपा गया है। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। वहीं, 37 पोलिंग बूथों को दिव्यांग कर्मी ही संचालित करेंगे।

  • भरमौर विधानसभा सीट का चस्क भटोरी एक ऐसा मतदान केंद्र है, जहां पोलिंग पार्टी 14 किलोमीटर का पैदल चकल पहुंची है

  • राज्य में विधानसभा चुनाव का जिम्मा 30 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी संभाल रहे हैं। इनमें CRPF, SSB, ITBP, पुलिस और होमगार्ड के जवान शामिल हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia