हिमाचल प्रदेशः सुखविंदर सुक्खू सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, दो विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

आज कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले 51 वर्षीय राजेश धर्माणी बिलासपुर जिले के घुमारवीं सीट से तीसरी बार विधायक हैं। जबकि, आज शामिल हुए दूसरे मंत्री 37 वर्षीय यादविंदर गोमा जयसिंहपुर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। दोनों इंजीनियर हैं और एमबीए भी कर चुके हैं।

हिमाचल में सुखविंदर सुक्खू सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, दो विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
हिमाचल में सुखविंदर सुक्खू सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, दो विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
user

नवजीवन डेस्क

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की एक साल पुरानी सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में आज पहला कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसमें दो विधायकों राजेश धर्माणी और यादविंदर गोमा को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। यह सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में पहला कैबिनेट विस्तार है।

हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मंगलवार को एक सादे समारोह में दोनों नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों राजेश धर्माणी और यादविंदर गोमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।इसी के साथ एक साल पुरानी सुखविंदर सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या 11 हो गई है। अभी भी कैबिनेट में एक जगह खाली है।


आज कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाले 51 वर्षीय राजेश धर्माणी बिलासपुर जिले के घुमारवीं सीट से तीन बार से विधायक हैं। जबकि, आज शामिल हुए दूसरे मंत्री 37 वर्षीय यादविंदर गोमा जयसिंहपुर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। दोनों इंजीनियर हैं और एमबीए भी कर चुके हैं।

मंगलवार को शिमला में राजभवन में हुए एक सादे शपथ समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा उनके कैबिनेट तमाम सहयोगी और वरिष्ठ सरकारी पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शपथ ग्रहण की कार्यवाही का संचालन किया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia