कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के मामले वापस लेगी हिमाचल सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि सरकार महामारी के दौरान कोविड-19 मानदंडों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज मामले मानवीय आधार पर वापस ले लेगी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
user

आईएएनएस

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि सरकार महामारी के दौरान कोविड-19 मानदंडों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज मामले मानवीय आधार पर वापस ले लेगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

सुक्खू ने कहा कि महामारी हर किसी के लिए कठिन है। इसे रोकने और नियंत्रित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए। आम आदमी पर प्रतिबंध लगाए गए थे। नियमों के उल्लंघन के सैकड़ों मामले दर्ज किए गए। सरकार मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ऐसे मामलों को वापस लेगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


    ;