हिमाचल प्रदेश: मंडी में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

कुछ लोग कमरूनाग मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कुशला गांव के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

फोटो: IANS
i

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक सड़क हादसे की खबर है। खबरों के मुताबिक, एक गाड़ी हादसे का शिकार हो कर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें गुरुवार देर रात गहरी खाई से निकाल सड़क मार्ग तक पहुंचाने के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है।

खबरों के मुताबिक, कुछ लोग कमरूनाग मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कुशला गांव के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जैसे ही घटना का पता पुलिस और स्थानीय लोगों को लगा तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर घायलों को निकाला। लेकिन देर रात अंधेरा होने के कारण पुलिस व स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए