हिमाचल: शपथ ग्रहण के लिए खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को आमंत्रित करने पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू, बोले- ये मेरा दायित्व

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मेरा दायित्व है कि जो प्रदेश में पार्टी को आगे लेकर चलती हैं, जो हमारी प्रदेश अध्यक्ष हैं उनके पास जाना और उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करना, यह पहला आमंत्रण है जो हम दे रहे हैं।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राज्य के भावी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया।

इस दौरान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मेरा दायित्व है कि जो प्रदेश में पार्टी को आगे लेकर चलती हैं, जो हमारी प्रदेश अध्यक्ष हैं उनके पास जाना और उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करना, यह पहला आमंत्रण है जो हम दे रहे हैं।

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आज दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने ट्वीट कर शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोगों को आमंत्रित किया है।


शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */