मशहूर संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली आखिरी सांस

मशहूर हिंदुस्तानी क्लासिकल संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। अन्नपूर्णा देवी 91 साल की थीं। खबरों के मुताबिक, आज सुबह 3.51 बजे उन्होंने अंतिम सांस लीं। पिछले काफी समय से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

नवजीवन डेस्क

पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 साल की थी। ब्रीच कैंडी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनका सुबह तीन बजकर 51 मिनट पर निधन हुआ। वह पिछले कुछ वर्षों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी।

अन्नपूर्णा देवी के निधन पर उनके चाहने वालों ने दुख प्रकट किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर दुख जताया।

पद्म भूषण से सम्मानित अन्नपूर्णा देवी का जन्म मध्य प्रदेश के मैहर में साल 1927 में हुआ था। उन्होंने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने पिता उस्ताद बाबा अल्लाउद्दीन खान से ली। सेनिया-मैहर घराना स्थापित करने में अल्लाउद्दीन खान का बड़ा हाथ माना जाता है।

अन्नपूर्णा देवी ने मशहूर संगीतार पंडित रवि शंकर से शादी की थी। उनके बेटे का नाम शुभेंद्र शंकर है। रवि शंकर का निधन 1992 में हो गया। बाद में अन्नपूर्णा देवी ने रूशीकुमार पांड्या से दूसरी शादी की। जिन्होंने साल 2013 में दुनिया छोड़ दी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia