देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा होली का त्योहार, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देशभर में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसने की कामना की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, "उल्लास और उमंग के पर्व होली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। स्नेह और भाईचारे का यह त्योहार हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है। मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व नई ऊर्जा का संचार करे।"


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, "होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।"

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "होली का त्योहार हर जीवन में नए रंग के बर्तन, देश पर एकता का रंग चढ़े। सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा, "होली, एकजुटता की भावना का उत्सव मनाती है और हमें रंगो की विविधता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करती है। यह लोगों को एक साथ लाने का त्यौहार है और उनके बंधन को मजबूत करता है। होली के आनंदमय अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई ।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia