हरियाणा के जींद में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और क्रूजर की टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई लोग घायल

सुबह भिवानी डिपो की एक बस सुबह 9:30 बजे जींद बस स्टैंड से निकली थी। बस जैसे ही बीबीपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक क्रूजर जीप से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
i

हरियाणा के जींद में भिवानी रोड पर बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज बस और क्रूजर में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। मृतकों के शवों को और घायलों को जींद के समान्य अस्पताल लाया गया है। गंभीर रूप से घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह भिवानी डिपो की एक बस सुबह 9:30 बजे जींद बस स्टैंड से निकली थी। बस जैसे ही बीबीपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक क्रूजर जीप से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। कई लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए