यूपी के फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरी डबल डेकर बस पलटी, 20 से ज्यादा घायल

बस यात्रियों को लेकर हाथरस जा रही थी। इसमें ईट भट्टों पर काम करने वाले मजदूर मौजूद थे, जो हादसे में घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पलट गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस, डबल डेकर थी, जो यात्रियों को लेकर हमीरपुर से हाथरस, इगलास की ओर जा रही थी। बस में करीब 20 से 22 लोग सवार थे। यह लोग मजदूर थे। ईट भट्टे पर काम करने के लिए जा रहे थे।

यह सड़क दुर्घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के चनोरा पुल के पास हुई है। हादसे के बाद बस में मौजूद करीब सभी मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घायलों में दो को ज्यादा चोट लगने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है।

बस में सवार हमीरपुर जिले के एक यात्री मान सिंह ने हादसे को लेकर जानकारी दी। बस ड्राइवर के ऊपर शराब पीकर गाड़ी चलाने की आशंका भी जाहिर की गई है। मान सिंह ने बताया कि प्राइवेट बस थी, जिसमें 20-22 लोग मौजूद थे। हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं।

उसने बताया की बस यात्रियों को लेकर हाथरस जा रही थी। इसमें ईट भट्टों पर काम करने वाले मजदूर मौजूद थे, जो हादसे में घायल हो गए।


यह घटना बुधवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। मजदूरों को लेकर एक प्राइवेट डबल डेकर बस हमीरपुर से हाथरस, इगलास जा रही थी। तभी फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में चनोरा पुल के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में मौजूद सभी लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस हादसे के कारण का पता लगा रही है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia