गुजरात के साबरकांठा के हिम्मतनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

यह हादसा हिम्मतनगर में सहकारी जिन के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

गुजरात के साबरकांठा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रेलर और कार की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर के पीछे से कार टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग शामलाजी से अहमदाबाद जा रहे थे। मरने वाले सभी लोग अहमदाबाद के रहने वाले थे। यह हादसा हिम्मतनगर में सहकारी जिन के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए