यूपी के मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 4 महिलाओं की मौत, कई घायल

ट्रॉली में महिलाएं और पुरुष सवार थे जो नामकरण संस्कार से शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। भोगांव में सुबह खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई है और 23 लोग घायल हो गए। एसपी विनोद कुमार ने  बताया कि 23 घायलों में से 11 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को मामूली चोटें थी। ट्रक को पकड़ लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

ट्रॉली में महिलाएं और पुरुष सवार थे जो नामकरण संस्कार से शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र में स्थित गांव कुंवरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की बेटी की थाना बिछवां के गांव बेलधारा में शादी हुई है। उनकी बेटी ने 10 दिन पहले बेटे  जन्म दिया था। शुक्रवार को उसका नामकरण संस्कार था। वीरेंद्र सिंह अपने परिवारीजनों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव बेलधारा गए थे।


शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भोगांव क्षेत्र में द्वारकापुर के पास ट्रैक्टर की लाइट खराब हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia