उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 2 लोग घायल

पुलिस के अनुसार, चालक के अलावा दुर्घटना का शिकार सभी व्यक्ति नेपाल के महेंद्रनगर के रहने वाले थे और वे अपने घर जा रहे थे। हादसे के वक्त वाहन में 10 लोग सवार थे ।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बेतालघाट के पास मंगलवार को एक वाहन के खड्डे में गिरने से उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, चालक के अलावा दुर्घटना का शिकार सभी व्यक्ति नेपाल के महेंद्रनगर के रहने वाले थे और वे अपने घर जा रहे थे। हादसे के वक्त वाहन में 10 लोग सवार थे ।

सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और खड्ड में 150 मीटर नीचे उतर कर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया ।

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों व पुलिस के साथ मिलकर एसडीआरएफ ने आठ शव निकाले जबकि हादसे में घायल हुए दो अन्य लोगों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

चालक राजेंद्र कुमार नैनीताल जिले के बेतालघाट का निवासी था और वह भी मृतकों में शामिल है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia