जम्मू के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई बस, 15 यात्रियों की मौत, कई लोग घायल
खगोट क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

i
जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिला के रामनगर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खगोट क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। कई एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।