वो बंदूक जिसको देखकर उड़ गए सुरक्षाबलों के होश और लेना पड़ा अमरनाथ यात्रियों को वापस बुलाने का फैसला

बीते तीन दिन से जारी इस अभियान में सुरक्षाबलों ने हथियार, गोलियां और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। व्यापक खोजबीन के बाद सुरक्षाबलों को पाकिस्तान की फैक्ट्री में बनी बारूदी सुरंग, एक स्नाइपर राइफल, आईईडी, आईईडी कंटेनर, आईईडी सर्किट बोर्ड के साथ एक रिमोट कंट्रोल मिला।

फोटो: सोशल मीडिया
i

सेना को जैसे ही ये खुफिया जानकारी मिली की पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी कश्मीर घाटी में अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। सुरक्षबल इसे नाकाम करने में तुरंत लग गए। अमरनाथ यात्रा के रास्ते में छानबीन शुरू की गई।

सूत्रों के मुताबिक खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पवित्र गुफा तरफ जाने वाले बालटाल और पहलगाम मार्गों पर छानबीन शुरू की। यात्रा मार्ग के साथ-साथ उन उलाकों में भी छानबीन की गई जहां से जहां से अमरनाथ यात्री गुजरते हैं। अमरनाथ यात्रियों के पैदल चलने वाले रास्तों पर भी विशेष नजर रखी गई। हर रास्ते पर सुरक्षाबलों की नजर रही।


बीते तीन दिन से जारी इस अभियान में सुरक्षाबलों ने हथियार, गोलियां और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। व्यापक खोजबीन के बाद सुरक्षाबलों को पाकिस्तान की फैक्ट्री में बनी बारूदी सुरंग, टेलीस्कोप के साथ ही एक स्नाइपर राइफल, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस (आईईडी), आईईडी कंटेनर, आईईडी सर्किट बोर्ड के साथ एक रिमोट कंट्रोल मिला।

वहीं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जैश ए मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के भाई इब्राहिम अजहर को देखा गया है। सूत्रों के मुताबिक इब्राहिम अजहर के साथ 15 प्रशिक्षित आतंकी भी हैं। ऐसी खबरें हैं कि इन सभी 15 आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में घुसपैठ के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं हाल ही में सरकार की ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एक एडवाइजरी जारी की गई थी और अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था।


न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इब्राहिम अजहर अपने 15 आतंकी गुर्गों के साथ मरकज, सनान बिन सलमा, तरनब फार्म, पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा के अलग अलग आतंकी कैंपों में देखा गया है।

पाकिस्तान स्थित खैबर पख्तूनख्वा के जमरूद इलाके में इन आतंकी गुर्गों की ट्रेनिंग हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि इन सभी 15 आतंकियों को जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कराने के लिए खास तौर पर प्रशिक्षित किया गया है।

सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने कहा, ''हमें छानबीन में कुछ बड़ी सफलताएं मिलीं। कुछ आईईडी बरामद हुए जिन्हें निष्क्रिय किया गया है। छानबीन में एक अमेरिकी एम 24 राइफल के अलावा जवानों को निशाना बनाने वाली बारूदी सुरंग मिली है जिस पर पाकिस्तान आयुध फैक्ट्री का ठप्पा लगा है, जो स्पष्ट रूप से बताता है कि पाकिस्तान कश्मीर में आतंकवाद में शामिल है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 03 Aug 2019, 8:00 PM