पंजाब में सरकार बनाने का दावा कर रहे कैप्टन एग्जिट पोल से पहले घबराए? कहा- मैं पंडिट नहीं जो करूं भविष्यवाणी

अमरिंदर सिंह कई बार कह चुके हैं कि सब कुछ सही जा रहा है और वह बीजेपी के साथ मिलकर पंजाब में अगली सरकार बनाएंगे।

Getty Images
i

पंजाब चुनाव से पहले अवसर तलाश कर बीजेपी के साथ हाथ मिलाने वाले पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को अब अपने ही बयान पर भरोसा नहीं हैं। दरअसल, चुनाव से पहले लगातार बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने का कैप्टन जो दावा कर रहे थे अब उस बयान से बचते नजर आ रहे हैं। एग्जिट पोल से पहले अब कैप्टन घबरा गए हैं। यही वजह है कि अब अमरिंदर सिंह ये कहते दिख रहे हैं कि मैं कोई पंडिट नहीं हूं जो भविष्यवाणी करूं।

दरअसल, कैप्टन अमिरंदर सिंह दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे थे इस दौरान पत्रकारों ने पंजाब में 'गठबंधन' की स्थिति के बारे में सवाल पूछा। इस सवाल का जवाब देने में भी कैप्टन बचते नजर आए। कैप्टन ने कहा कि 'मैं पंडित नहीं हूं। मैं कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो भविष्यवाणी कर सके। मेरी पार्टी ने अच्छा किया है। बीजेपी ने अच्छा किया है। देखते हैं क्या होता है?"

गृह मंत्री से मुलाकात को लेकर अमरिंदर सिंह ने कहा कि परिणाम अभी यहां नहीं हैं। मैंने एचएम के साथ एक सामान्य चर्चा की थी, परिणाम आने के बाद विस्तृत चर्चा होगी। यह पंजाब पर आम चर्चा थी, चुनाव पर नहीं थी।


गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा किया था। अमरिंदर सिंह का कहना है कि सब कुछ सही जा रहा है और वह बीजेपी (BJP) के साथ मिलकर पंजाब में अगली सरकार बनाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए