बीजेपी सरकार में IAS ने लोकतंत्र पर उठाए सवाल, दिया इस्तीफा, CCD मालिक की सुसाइड केस की कर रहे थे जांच

कर्नाटक के आईएएस अधिकारी शशिकांत सेंथिल ने लोकतंत्र का सवाल उठाते हुए आज अपनी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा जिस प्रकार से लोकतंत्र के संस्थानों को दबाया जा रहा है। वैसें में मै सिविल सर्विस में रहकर काम नहीं कर सकता।

फोटो: सोशल मीडिया
i

बीजेपी सरकार में अधिकारियों को इस्तीफे का दौर जारी है। कर्नाटक के एक आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। दक्षिण कन्नड़ जिले में डिप्टी कमिश्नर पर तैनात एस शशिकांत सेंथिल ने आज इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि जब अनैतिक तरीके से लोकतंत्र के संस्थानों को दबाया जा रहा हो, ऐसे में मैं सिविल सर्विस में रहना अनैतिक समझता हूं। एस शशिकांत सेंथिल पिछले हफ्ते से छुट्टी पर थे। वह एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ की आत्महत्या मामले की जांच भी कर रहे थे।

एस शशिकांत के इस्तीफे के बाद लोकतंत्र पर सीधे पर प्रशन उठ रहे हैं। एस शशिकांत 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वे रहने वाले तमिलनाडु के हैं। उनके कार्यकाल की बात की जाए तो जून 2017 में दक्षिण कन्नड़ जिले के तौर उपायुक्त बनाया गया था। इससे पहले वह 2009 और 2012 में अन्य पद पर कार्यरत रहे हैं।


इससे पहले अगस्त के महीने में केरल के रहने वाले आईएएस अधिकारी कन्नन गोपिनाथ ने भी जम्मू-कश्मीर से अपना इस्तीफा दे दिया था। 21 अगस्त को गोपीनाथन कन्नन अपना इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसके लिए बोलने की आजादी को प्रमुख मुद्दा उठाया था। विशेष तौर पर दानह में 500 आदिवासी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने और कश्मीर में लोगों को नजरबंद करने पर आपत्ति जताई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए