मौसम अपडेट: UP-बिहार, MP-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, हिमाचल-उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में अलर्ट
यूपी और बिहार समेत 15 राज्यों में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। 70 KM तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

देशभर में मॉनसून सक्रिय है। इस बीच आज मौसम कई राज्यों में लोगों की मुश्किल बढ़ा सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, असम, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश और आंधी के बीच आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की आशंका के चलते किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है, जबकि मछुआरों को तूफान के दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में 50 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
राजधानी दिल्ली में 16 अगस्त को तूफानी बारिश की आशंका जताई गई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम खराब रहने की आशंका है। लखनऊ के अलावा गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, अयोध्या, बस्ती, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, मेरठ, अलीगढ़, इटावा, जालौन, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बदायूं, सहारनपुर, हमीरपुर, बिजनौर, शामली, शाहजहांपुर, खीरी, बुलंदशहर, औरैया और फिरोजाबाद में भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार में पटना समेत कई जिलों में तूफानी बारिश
बिहार में पटना के साथ दरभंगा, बक्सर, गया, सिवान, भोजपुर, मधुबनी, सारण, समस्तीपुर, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, वैशाली, पूर्णिया, अररिया और बेगूसराय में तूफानी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
राजस्थान के कई जिलों में बारिश और आंधी की आशंका
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। वहीं करौली, झालावाड़, कोटा, भरतपुर, अलवर, बारां, चूरू, सवाई माधोपुर, अजमेर और भीलवाड़ा में भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है। इन इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान दिया गया है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में भोपाल के अलावा राजगढ़, नीमच, बालाघाट, सिवनी, खरगोन, इंदौर, दमोह, श्योपुर, विदिशा, खंडवा, नर्मदापुरम और शिवपुरी में आंधी-बारिश की चेतावनी है। राज्य के कई जिलों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। भोपाल में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में शिमला के अलावा सिरमौर, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना और सोलन में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। शिमला में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में देहरादून में बादल छाए रहने का अनुमान है, हालांकि यहां बारिश की संभावना नहीं बताई गई है। दूसरी ओर हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में आंधी-बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पूर्वी हिस्सों में आसमानी बिजली का ज्यादा खतरा
मौसम विभाग के मुताबिक, आसमानी बिजली गिरने की सबसे ज्यादा घटनाएं भारत के पूर्वी हिस्से में हो सकती हैं। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे मौसम और बिगड़ने की आशंका है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। ऐसे में बारिश और आंधी के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। किसानों को संभावित ओलावृष्टि से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, जबकि मछुआरों को तूफान के दौरान समुद्र में नहीं जाने की अपील की गई है।
