दिल्ली आने वाले इन 5 राज्यों के यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर, कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट लाना होगा अनिवार्य!

कई राज्यों में नए सिरे से कोविड मामलों में वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली सरकार द्वारा महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब से आने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार रात से कोविड नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य करने की संभावना है।

फोटो : IANS
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

कई राज्यों में नए सिरे से कोविड मामलों में वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली सरकार द्वारा महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब से आने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार रात से कोविड नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य करने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह कदम पांच राज्यों के फ्लाइट, बस, ट्रेन, पर्सनल ट्रांसपोर्ट से आने वालों यात्रियों के लिए उठाया गया है। आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा नए नियम शनिवार से लागू होंगे और 15 मार्च तक चलेगा।

यह कदम इसलिए आया है क्योंकि पिछले सप्ताह में, इन राज्यों से 86 फीसदी नए वायरस के मामले सामने आए हैं। इन राज्यों के अधिकारियों को यात्रियों को दिल्ली रवाना होने की अनुमति देने से पहले उड़ान से 72 घंटे पहले तक किए गए परीक्षणों से कोविड नेगेटिव रिपोटरें को सत्यापित करने के लिए कहा जाएगा।


हाल के दिनों में नए संक्रमणों के अचानक बढ़ने के बाद देश के मौजूदा सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र और केरल का हिस्सा 75 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को महाराष्ट्र में सबसे अधिक 5,210 नए मामले दर्ज किए गए, इसके बाद केरल (2,212) और तमिलनाडु (449) हैं। महाराष्ट्र में 18 मौतें हुईं, उसके बाद केरल में 16 और पंजाब में 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 24 Feb 2021, 1:10 PM